रायबरेली, जुलाई 4 -- Raebareli News: बछरावां संवाददाता। चुरूवा-पश्चिम गांव बाईपास मार्ग पर रामपुर गांव के निकट पश्चिम गांव से चुरुवा की ओर जा रही एक कार अचानक सड़क पर कुत्ता सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। नहर में काफी तेज बहाव होने के बाद भी कार में सवार पिता व पुत्री बाल बाल बच गए। लालगंज क्षेत्र के रहने वाले पिता व पुत्री शनिवार को कार से आलमबाग लखनऊ टेट का पेपर देने के लिए जा रहे थे। इसी बीच चुरुवा बाईपास पर अचानक सड़क मार्ग पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सजकता दिखाते हुए कार में सवार पिता व पुत्री को सुरक्षित बाहर निकाला लिया। दूसरे वाहनों को रुकवाकर पिता व पुत्री को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियो...