रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: -थ्रोम्बोलाइसिस की दवा के लिए तीमारदारों को पड़ रहा भटकना, बाजार में मेडिकल स्टोरों पर इंजेक्शन की कीमत 40 हजार -दिल का दौरा पड़ने पर शुरुआती मिनट बेहद अहम, अस्पताल प्रशासन ने इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए विभाग को लिखा पत्र रायबरेली,संवाददाता। जिला अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने वाले मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध न होने का मामला सामने आया है। इंजेक्शन के अभाव में मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। जबकि बाजार में इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये तक बताई जा रही है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने इलाज का खर्च जुटाना भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। हालांकि सीएमएस ने इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया है।

थ्रोम्बोलाइस...