रायबरेली, अगस्त 5 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। कस्बे के गुरूबख्शगंज चौराहे पर बुधवार को लगे जाम के बीच एसडीएम लालगंल की गाड़ी फंस गई। जाम में फंसे एसडीएम की गाड़ी हूटर बजाती रही और चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पास में स्थिति बूथ पर आराम फरमाते रहे। काफी देर तक जाम में फंसे एसडीएम का पारा चढ़ गया। गाड़ी से उतरे एसडीएम पुलिस बूथ की ओर गए तो वहीं होमगार्ड मौजूद मिले। इस पर एसडीएम ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्डो को जमकर खरी खोटी सुनाई। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों को एसडीएम का व्यवहार खराब भी लगा कि आज जाम में फंसे तो एहसास हुआ। बाकी दिनभर आम लोग जाम में फंसकर हलाकान होते है, तो जिम्मेदारों के कान में जू तक नहीं रेंगती।

होमगार्ड की लापरवाही कस्बे के गुरूबख्शगंज चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था की उस समय पोल खुल गई, जब जाम में फंसे एसडीए...