रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के थरी गांव निवासी चखाई (40) बुधवार दोपहर धान के खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...