Raebareli News: जहरीले जंतु के काटने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
रायबरेली, अगस्त 14 -- Raebareli News: सतांव। थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी गुड्डू के पांच वर्षीय बेटा अनुभव शुक्रवार को अपने ननिहाल ग्राम जतुवा टप्पा में था दोपहर बाद लगभग दो बजे वह चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु के काटने से उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत खराब होते देख परिजन तत्काल उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अनुभव ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.