रायबरेली, सितम्बर 27 -- Raebareli News: बछरावां संवाददाता। क्षेत्र के रानी खेड़ा मजरे इचौली गांव की रहने वाली महिला ने विशाख्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर अभय चतुर्वेदी ने बताया कि सुनीता (28) पत्नी अखिलेश कुमार निवासी रानीखेड़ा मजरे इचौली गांव की रहने वाली है। उसके परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। उन्होंने बताया कि किसी बात से नाराज होकर उक्त महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि महिला का इलाज किया जा रहा है, फिलहाल वह खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...