रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी नरेंद्र बहादुर यादव की 32 वर्षीय पत्नी आरती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बुधवार को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन आरती को इलाज के लिए पीजीआई ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरती को अस्पताल पहुंचाने में धीरेंद्र कुमार उर्फ बबलू यादव ने सहयोग किया। घटना के समय उनके पति नरेंद्र बहादुर यादव झांसी गए हुए थे और घर पर मौजूद नहीं थे। यह भी पढ़ें- Raebareli News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, परि...