रायबरेली, सितम्बर 21 -- Raebareli News: तिलोई। क्षेत्र के बाबा दतेहरेश्वर धाम रामपुर पंवारा में दर्शन के बाद कांवरियों का जत्था गाजे बाजे के साथ गंगाघाट डलमऊ के लिए रवाना हो गया। यह कांवरियां गंगाघाट से जल भरकर अनंत चतुर्दशी पर बाबा औशानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। सोमनाथ अवस्थी, गोपी बाजपेई, आशीष मिश्रा, राजेश पाण्डेय, विनीत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...