Raebareli News: जर्जर भवन में रात गुजारते हैं सरकारी कर्मचारी
रायबरेली, जुलाई 6 -- Raebareli News: जगतपुर संवाददाता। जान जोखिम में डालकर जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में पायलट व एमटी रात में निवास करते हैं। जबकि इस भवन की हालत ऐसी है कि यह कभी भी ढह सकता है। इस भवन में आठ एंबुलेंस के कर्मचारी रात निवास करते हं। कस्बे में बने इस भवन में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इनके लिए स्वास्थ्य विभाग भी कोई व्यवस्था नहीं करता है। जबकि भवन इतना जर्जर है कि प्लास्टर गिर रहा हैं, सरिया दिखाई दे रही है। बरसात में पूरी तरह छत टपकती हैं। सभी कर्मचारी मिलकर छत पर पालीथिन डालकर रात निवास करते हैं। अंकित कुमार, रमेश कुमार, कुलदीप, धर्मेंद्र, रंजीत, सूरज, लक्ष्मण प्रसाद, हरिशंकर समेत अन्य कर्मचारियों का कहना है कि रात्रि में रुकना मजबूरी है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर एल पी सोनकर ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.