Raebareli News: जमीन चिन्हित, प्रस्ताव तैयार, फिर भी डलमऊ में नहीं बना बस स्टेशन
रायबरेली, अक्टूबर 25 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। धार्मिक नगरी डलमऊ में बस स्टेशन का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। बस स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित किए जाने और परिवहन निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाने के बावजूद परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। करीब एक साल पहले बजट का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बाद भी धनराशि की स्वीकृति न मिलने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसका खामियाजा रोजाना डलमऊ आने-जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को बसों के इंतजार में सड़क किनारे खड़े रहना पड़ता है। जबकि कई यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। मुराईबाग-मकनपुर मार्ग पर बस स्टेशन के लिए करीब दो बीघे से अधिक भूमि चिह्नित की गई है। परिवहन निगम की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.