रायबरेली, अगस्त 25 -- Raebareli News: बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के घनश्याम खेड़ा मजरे उफरापुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने वृद्ध को धक्का दे दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घनश्याम खेड़ा मजरे उफरापुर गांव के रहने वाले रितेश और दिनेश ने अपने गांव में ही एक मकान खरीदा था। उसमें वह शौचालय का गढा बनवा रहे थे। इस गड्ढे का विरोध गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने किया। रितेश और दिनेश की शिकायत पर कई बार पुलिस भी पहुंची और मौके पर दोनों पक्षो को समझाया बुझाया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, जमीन की रंजिश में हत्या का आरोप मंगलवार की दोपहर पुलिस दोनों पक्षों को समझ...