Raebareli News: जगतपुर पीएचसी की बदलेगी सूरत, नए भवन के लिए 28 लाख जारी
रायबरेली, अगस्त 11 -- Raebareli News: जगतपुर, संवाददाता। जगतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में मरीजों को पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन स्तर से पीएचसी परिसर में नए भवन के निर्माण के लिए 28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भवन तैयार होने के बाद इसमें पैथोलॉजी संचालित की जाएगी। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपलब्ध कंप्लीट ब्लड टेस्ट (सीबीसी) मशीन को भी नए भवन में शिफ्ट करने की योजना है। इसके साथ ही जांच का दायरा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाए जाने की तैयारी है। पैथोलॉजी शुरू होने से जगतपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जरूरी खून की जांच के लिए दूसरे अस्पतालों या निजी पैथोलॉजी सेंटरों पर निर्भरता कम होगी। अभी पीएचसी पर सभी जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.