रायबरेली, सितम्बर 28 -- Raebareli News: जगतपुर (रायबरेली) संवाददाता। क्षेत्र के जढैया गांव में मेवालाल के दरवाजे रविवार की रात 2:00 बजे एक मगरमच्छ जानवरों के पास पहुंच गया था। बाथरूम करने निकले मेवा लाल ने मगरमच्छ को देखते ही चिल्लाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ जानवरों के पास से लाठी डंडों से खेद कर बाहर हटाए। राममिलन की बाग में पहुंचा रात भर गांव के लोग उसकी रखवाली करते रहे। वन विभाग की लापरवाही की वजह से रात में न पहुंचने से पूरे गांव के लोगों को रात जागकर बिताना पड़ा। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू करके डलमऊ ले गई। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है की भारी बारिश के चलते गांव के बगल से नाला बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...