रायबरेली, सितम्बर 2 -- Raebareli News: जगतपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के उड़वा में 24 लाख 36 हजार की लागत से अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। इसकी प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके बनने से उमरी, बिछियावादी, सिंघापुर, भटौली, दौलतपुर, पूरे झाम, पूरे लालू समेत अन्य गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। अभी लोगों को गोकना घाट तक जाना पड़ता था लेकिन अब उनको इससे राहत मिल जाएगी। खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन की स्वीकृति के बाद बहुत जल्द धन का आहरण हो जाएगा। जिससे अंत्येष्टि स्थल बनकर तैयार हो जाएगी। यह भी पढ़ें- पांच ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण को मिली मंजूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...