Raebareli News: छत पर टहलते समय अचानक नीचे गिरी 16 साल की किशोरी, मौत
रायबरेली, अगस्त 19 -- Raebareli News: सरेनी संवाददाता। सरेनी थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में मंगलवार शाम छत से गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मिर्गी का दौरा पड़ने से संतुलन बिगड़ने के चलते हादसे की आशंका जताई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाक्षेत्र के छिवलहा गांव निवासी रमेश कुमार की 16 साल की बेटी शालिनी मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर की छत पर टहल रही थी। परिजनों के अनुसार छत पर रेलिंग नहीं थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुधीर चंद्र पांडे पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.