रायबरेली, नवम्बर 2 -- Raebareli News: जगतपुर। उत्तर प्रदेश उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जगतपुर का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी कुसुम चंद की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया हुई। इसमें दीपक कुमार के अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया। चुनाव अधिकारी ने दीपक कुमार को निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया। वहीं दिनेश सिंह उपाध्यक्ष, मंजू लता उपाध्यक्ष, महिला मंत्री नीतू सिंह, संयुक्त मंत्री जय कुमारी को बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...