रायबरेली, अगस्त 12 -- Raebareli News: ऊंचाहार। कोतवाली पुलिस ने बकरी चोरी के साथ फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इजौरा बुजुर्ग गांव के मो. इरफान व बिकई बभनपुर भीटा निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की बाइकें भी बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...