Raebareli News: चार दिन बाद नहर से बरामद हुआ महिला का शव
रायबरेली, जुलाई 30 -- Raebareli News: तिलोई संवाददाता। मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने शारदा सहायक खंड-28 नहर में छलांग लगा दी थी। काफी खोजने के बाद गुरुवार को महिला का शव बरामद किया गया। थाना क्षेत्र के भावापुर मजरे अहुरी निवासिनी गुड़िया 35 वर्ष ने परिवारिक विवाद के बाद नहर में छलांग लगा दी थी। परिजन और पुलिस लगातार महिला को खोजने में लगी थी। गुरुवार को महिला का शव गोरियाबाद पुल के पास से बरामद किया गया। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.