रायबरेली, अगस्त 4 -- Raebareli News: ऊंचाहार। कस्बे के कलवारन टोला निवासी युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम कलवारन टोला निवासी वीरेंद्र साहू ने मोहल्ले में गाली-गलौज का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी सुजीत ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल वीरेंद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...