रायबरेली, सितम्बर 1 -- Raebareli News: सतांव। गुरुबक्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग चौकी क्षेत्र में चलती बाइक पर तमंचा लहराते और स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो के आधार पर पुलिस ने गोविंदपुर कठोइया निवासी मिथुन को सुल्तानपुर खेड़ा से बांसगांव जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...