रायबरेली, सितम्बर 18 -- Raebareli News: बछरावां, संवाददाता। क्षेत्र के सरायं उमर गांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हादसे में गृहस्वामी, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को हरचंदपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात सरायं उमर निवासी श्यामलाल पासी (67) और उनकी पत्नी श्रीमती (55) घर के भीतर मौजूद थे। इसी दौरान उनका बेटा रामचंद्र अचानक आग की लपटों में घिर गया। बेटे को जलता देख माता-पिता उसे बचाने दौड़े, जिससे वे दोनों भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा के माध्यम से तीनों घायलों को सीएचसी हरचंदपुर ले जाया गया। सीएचसी के डॉ. सचिन निगम के अनुसार,...