रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: - आनन-फानन परिजनों ने मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया रायबरेली संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले राजगीर को अपने ही घर की जर्जर दीवार की मरम्मत करना भारी पड़ गया। दीवार की मरम्मत के लिए खुदाई करते समय अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। इससे मलबे में दबकर राजगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी लालगंज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजगीर की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पति की मौत के बाद पत्नी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दीवार गिरने से राजगीर की मौत लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे काली मजरे उतरागौरी गांव निवासी रमेश कुमार यादव (55) पुत्र चौबे प्रकाश यादव राजगीर का काम करते थे। बुधवार को वह अपने घर की जर्जर दीवार...