Raebareli News: ग्रामीणों ने किया संघर्ष मगर कार से भाग गए शातिर चोर
रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: सतांव,संवाददाता। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव कस्बे में नहर की पटरी के किनारे एक घर के दरवाजे बंधी पांच बकरियां को बीते गुरुवार रात चौपहिया वाहन से आए कुछ लोग खोल कर लाद ले गए। घटना के दौरान घरवालों की नींद खुली तो वह चोरों से भिड़ गए। चालक के हाथ पर काट लिया, शीशे तोड़ दिए, फिर भी चोर घटना को अंजाम देने में सफल हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। सतांव गांव के पास से निकली नहर की पटरी के किनारे बसे मो. नसीम पुत्र मो. मुनाफ ने थाने पर दी गई तहरीर मे बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे सफेद कार से चोर आए। दरवाजे बंधी पांच बकरियां खोल ले गए। उसी समय उनकी पत्नी परवीन जग गई और शोर मचाया तो नसीम भी जाग गए। तब तक चोर बकरियां कार में लाद चुके थे। परवीन ने गाड़ी की चाभी निकालने की कोशिव की तो चालक ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.