रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: रायबरेली। लालगंज विकास खंड क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों में इन दिनों डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। आलू और तोरिया की बुवाई का सीजन पीक पर है, लेकिन खाद न मिलने से बुवाई पिछड़ रही है। कई समितियों के गोदाम में डीएपी खाद उपलब्ध होने के बावजूद सचिवों की हड़ताल के चलते ताले लटके हुअए है। क्षेत्र के गोविंदपुर बलौली, हरीपुर, बहाई, चंपापुर, बेमौरा, गहरी, मीठापुर, बढ़ैया, बन्नामऊ, अंबारा पश्चिम समेत क्षेत्र के सभी साधन सहकारी समितियों और साधन सहकारी संघ में डीएपी की खेप पहुंच चुकी है लेकिन सचिव संगठन की हड़ताल के कारण सचिव समिति नहीं खोल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: समितियों पर ताले, खाद के लिए दर-दर भटक रहे अन्नदाता सचिवों का कहना है कि अगर वे हड़ताल के दौरान ताला खोलते हैं तो संगठन उन पर ज...