रायबरेली, नवम्बर 7 -- Raebareli News: जगतपुर,संवाददाता। गांवों में गदंगी के चलते नालियां पटी हुई है, लेकिन सफाई कर्मी गांवों में नजर नहीं आते है। अधिकांश सफाई कर्मी तो अधिकारियों के आवासों पर ड्यूटी करके मौज कर रहे है। ग्रामीणों के द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे उक्त गांवों में तैनात सफाई कर्मी अधिकारियों के आवासों पर मौज काट रहे है। दीपावली त्योहार के समय भी सफाई कर्मचारियों द्वारा गांवों में सफाई नहीं की गई। जिसकी वजह से चौराहे पर लगा इंडियामार्का हैड़पंप पास कूड़े करकट का ढेर बदबू दे रहा है। राहगीर व दुकानदारों के लिए मुसीबत बना है। एक ही इंडियामार्का हैड़पंप अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। चौराहे के दुकानदार व आने-जाने लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए बदबू आने के बाद भी प्यास बुझा रहे हैं। इसकी शिका...