रायबरेली, जुलाई 10 -- Raebareli News: सरेनी,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आए युवक की गंगा में नहाने समय गहरे पानी में डूब गया। आनन-फानन गोताखोरों ने युवक को किसी तरह से गंगा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई। घटना की खबर पाते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर शहर के पटेल नगर मोहल्ले के रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र रईस अहमद शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा मजरे रामपुर कला गांव ननिहाल आया था। शुक्रवार शाम को वह दोस्तों के साथ वह रामपुर कला घाट पर गंगा नहाने चला गया लेकिन जैसे ही गंगा में उतरा तो गहराई अधिक होने के चलते डूबने लगा। गंगा में डूब रहे युवक को बचाने की किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस...