रायबरेली, अगस्त 8 -- Raebareli News: जगतपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में मवेशी चले जाने पर दबंगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। युवक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के द्वारा थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बजाए जांच पड़ताल की कहानी बताकर उसे टकरा दिया। क्षेत्र के बिछियावादी मजरे दौलतपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र बाबूलाल के खेत में गांव के ही शिव बहादुर के मवेशी अचानक चले गए। इसकी शिकायत लेकर उनके घर पहुंचे तो दबंगों द्वारा लाठी डंडों के साथ कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद की सूचन...