Raebareli News: खेतों में काम कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रायबरेली, जुलाई 11 -- Raebareli News: शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार देर रात खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की अचानक हुई मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के बहुदा कला गांव के रहने वाले किसान रामसमुझ (35) बीते शुक्रवार शाम धान की रोपाई के लिए खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात करीब 11 बजे तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन खेत पहुंचे, जहां रामसमुझ खेत में पानी के बीच अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें उठाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को आशंका है कि किसान की मौत किसी जहरीले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.