Raebareli News: कोटवा लगे मेले में दूषित चाट से बीमार हुए बच्चों के गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर अमेठी डीएम ने जांच के दिए
रायबरेली, अक्टूबर 30 -- Raebareli News: तिलोई संवाददाता। मोहनगंज थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में दशहरा मेले के दौरान चाट खाने से बीमार हुए लोगों की हालत में अब सुधार है। हालांकि 21 मरीजों का उपचार स्वशासी मेडिकल कॉलेज में अभी भी चल रहा है। चिकित्सकों की शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का सामने आया है। चाट तैयार करने में इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल की गुणवत्ता पर भी संदेह जताया जा रहा है। अमेठी जिले के डीएम शशांक शेखर के निर्देश पर पुलिस ने चाट का स्टॉल लगाने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तेल बेचने वाली किराने की दुकान से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। क्षेत्र के कोटवा गांव में बीते बुधवार को दशहरे के मेले का आयोजन किया गया था। मेले में लगे एक स्टॉल पर चाट, खस्ता और टिक्की खाने के बाद अचानक लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.