रायबरेली, अक्टूबर 12 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। एनटीपीसी आवासीय परिसर से रविवार सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से निकला एक 15 वर्षीय छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्र की तलाश कर रही है। एनटीपीसी आवासीय परिसर निवासी हिमाचल सिंह का 15 वर्षीय बेटा जतिन हाईस्कूल का छात्र बताया जा रहा है। बीते रविवार सुबह वह घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीव...