रायबरेली, अक्टूबर 25 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। बरसात की मार से बेहाल किसानों को अब धान बेचना भी हो गया मुश्किल। सर्वे के खेल ने ऐसा षडयंत्र रचा है कि किसान अपनी उपज केंद्र तक नहीं पहुंचा पाएंगे। हाल यह है कि किसानों के जितने गाटे में धान की फसल तैयार उनका सर्वे ही नहीं किया गया। जो सर्वे हुआ भी है उसमें उपज काफी कम दिखायी गयी है। इस खेल से परेशान किसान अधिकारियों की चौखट पर दस्तक दे रहा है लेकिन कोई निदान नहीं हो रहा है। उदाहरण: महराजगंज की महिला किसान मंजुला पत्नी रमेश कुमार के 18 गाटे हैं लेकिन सर्वे महज तीन का हुआ। पिछले वर्ष इस किसान ने 162 कुंतल धान बेचा था लेकिन इस तीन गाटे (.4660 हे.) के सर्वे में इस किसान को महज 34.04 कुंतल बेचने की अनुमति मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...