रायबरेली, नवम्बर 21 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने साधन सहकारी समिति लोधवामऊ का स्थलीय निरीक्षण किया। किसानों को उपलब्ध कराई जा रही उर्वरक व्यवस्था का देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा किसानों को खाद प्राप्त कराने के लिए दी जा रही सुविधाओं के की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि समिति पर यूरिया एवं एनपीके खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर संचालित धान खरीद प्रक्रिया, अब तक की गई खरीद तथा किसानों को किए गए भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों की उप...