Raebareli News: किराने की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
रायबरेली, नवम्बर 23 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा घोरवारा ग्रामीण बैंक के पास स्थित एक किराने की पुरानी दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का किराना सामान जलकर राख हो गया। इससे दुकानदार को करीब लाखों रुपए का भारी नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदार मोहित अग्रहरि की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया। सोमवार सुबह दुकानदार को सुबह करीब चार बजे सूचना मिली की दुकान में आग लग गई। वहीं दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस आग की घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.