रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले के आयोजन को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ गंगा घाट पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं, तथा परंपरागत कार्तिक पूर्णिमा मेला भी आयोजित होता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नवरात्रि मेले में सफाई और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने...