रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। भारतेन्दु नाट्य अकादमी संस्कृति विभाग की ओर से राना बेनी माधव बख्श सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित काकोरी एक्शन का मंचन देख लोग द्रवित हो गए। पंडित राम प्रसाद विस्मिल, चंद्रशेखर आजाद व अशफाक के चरित्र चित्रण ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता और राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक ट्रस्ट (समिति) के अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 'राष्ट्रीय नायक नाट्य यात्रा' के तहत प्रसिद्ध ऐतिहासिक नाटक 'काकोरी एक्शन' का मंचन किया गया। काकोरी की ऐतिहासिक घटना को रंगमंच पर जीवंत मंचित नाटक 'काकोरी एक्शन' प्रसिद्ध नाटककार सुशील कुमार सिंह द्वारा रचित है तथा इसका निर्देशन डॉ. सुमित श्रीवास्तव ने किया। ना...