रायबरेली, अगस्त 27 -- Raebareli News: बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरदोई गांव में बीते बुधवार रात एक महिला के कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। मारपीट की घटना में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के हरदोई गांव के रहने वाले सुशील कुमार का आरोप है कि बीते बुधवार देर रात उनकी पत्नी छत पर सोने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला दबंग एक छत पर चढ़ आया और उनकी पत्नी से कहासुनी करने लगा। इसी बीच मारपीट शुरु हो गई। मारपीट की तेज तेज आवाज सुनकर उनके घर के उनकी बेटी भी वहां पर पहुंची और उक्त दबंग ने उन्हें व पत्नी के साथ बेटी को भी दबंगों ने मारना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौ...