रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: सिंहपुर। क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास डॉक्टर शिवेश शास्त्री जी महाराज के नेतृत्व में निकली। कलश यात्रा के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। इस मौके पर नागेश्वर प्रसाद तिवारी, नंदकुमार मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, मीनाक्षी पांडे, माधुरी, शिवानी तिवारी, पम्मी तिवारी, विजय प्रकाश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...