Raebareli News: कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान
रायबरेली, अक्टूबर 4 -- Raebareli News: परशदेपुर संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के परैया नमकसार कस्बे में स्थित ओम जनरल स्टोर एंड रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में बीते शनिवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा कपड़ा, रेडीमेड सामान, फर्नीचर, इन्वर्टर समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में व्यवसायी को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। परैया नमकसार निवासी कपड़ा व्यवसायी कुलदीप सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे पड़ोस में रहने वाले बंगाली डॉक्टर ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों ने आग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.