रायबरेली, सितम्बर 1 -- Raebareli News: ऊंचाहार। सवैया हसन गांव में सोमवार देर रात अज्ञात चोर कच्ची दीवार की ईंटें हटाकर घर के भीतर बंधी नौ बकरियां चोरी कर ले गए। पीड़ित नसीम शाह के मुताबिक, चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद गांव में पशुपालकों में चिंता है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...