रायबरेली, सितम्बर 10 -- Raebareli News: बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के नाराज छात्र लगभग 3 किलोमीटर रात में पैदल चलकर बछरावां पहुंचे ।इनमें कक्षा 9 से 12 के छात्र शामिल थे। लगभग 100 छात्रों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का विरोध करते हुए वहां की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। नाराज छात्र वहां पर एक-एक कमियों को चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे। छात्रों का यह भी आरोप है कि जब वह अपनी बात कह रहे थे तो उन्हें पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर भविष्य खराब कर देने की धमकी भी दी जा रही थी। नाराज छात्रों का कहना था कि उन्हें लगभग तीन दिनों से बिजली नहीं मिल रही है और इस उमस भरी गर्मी में कैसे पढ़ाई करें। भोजन किताबें तथा अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई है । व्यवस्थाओं के बावजूद भी कोई शिकायत सुनने वाला नहीं है। रात 11:00 स...