Raebareli News: ओवरटेक करते समय बाइक में मारी कट, दो चचेरे भाई घायल
रायबरेली, अगस्त 14 -- Raebareli News: लालगंज। रायबरेली रोड स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार को ओवरटेक करते समय अज्ञात बाइक सवार ने दूसरी मोटरसाइकिल में पीछे से कट मार दी। हादसे में बाइक सवार रामकरन (32) पुत्र बदलू और नितेश (26) पुत्र रतीपाल निवासी भवानीपुर मजरे उमरामऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। बताया गया कि घायल दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फरार बाइक सवारों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.