रायबरेली, नवम्बर 4 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने वालों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। जिले में 7132 शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच एसटीएफ करेगी। बीएसए ने जल्द ही आदेश जारी करने का अल्टीमेटम दिया है उन्होंने कहा है जल्द ही इसका आदेश जारी किया जाएगा सभी शिक्षक अपने दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे । जिले के 18 विकासखंडों में आने वाले कुल 2304 परिषदीय विद्यालयों में तैनात 7132 शिक्षकों के दस्तावेजों का संकलन किया जाना है। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक शिक्षक को अपने सभी मूल व आवश्यक दस्तावेज संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बीएसए कार्यालय में दो प्रतियों में जमा कराने होंगे। यह भी पढ़ें- UP के इस जिले में 6200 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच करेगी STF, ...