रायबरेली, जुलाई 2 -- Raebareli News: जायस संवाददाता। सरकारें जहां एक ओर स्कूल चलो अभियान और कायाकल्प योजना के तहत सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने का दावा कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य इन दावों की पोल खोल रहे हैं। अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मवई आलमपुर का 15 लाख 14 हजार रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण करवाया गया जिसमें दो कक्ष एक बरामदा व एक कार्यालय शामिल है जो अभी महज एक वर्ष ही बीता है, लेकिन स्कूल की इमारत अभी से जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस नए भवन का निर्माण कार्य एक साल पहले ही पूरा हुआ है, लेकिन पहली कुछ बरसातों और समय के बीतने के साथ ही ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत साफ उजागर होने लगी है। स्कूल की दीवारों में अभी से बड़ी-बड़ी दरारें आ ...