रायबरेली, नवम्बर 23 -- Raebareli News: अमावां संवाददाता। विकास क्षेत्र के 336 गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक कार्यालय में लगाया गया आरओ प्लांट जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सफेद हाथी बनकर रह गया है। वर्ष 2022-23 में सदर विधायक अदिति सिंह की ओर से लगवाया गया यह प्लांट बमुश्किल एक वित्तीय वर्ष ही चल सका। इसके बाद से यह बंद पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि आरओ प्लांट बीडीओ कार्यालय के ठीक सामने लगा है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ब्लॉक में प्रतिदिन अपनी समस्याएं लेकर आने वाले ग्रामीणों को पीने के लिए शुद्ध पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ, एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों का भी लगातार आना-जान...