रायबरेली, अक्टूबर 3 -- Raebareli News: ऊंचाहार। अचानक गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से घाट की सभी सीढ़ियां पानी में डूब गईं और जल सीढ़ियों के ऊपर तक पहुंच गया। इससे घाट पर श्रद्धालुओं में अफरातफरी की स्थिति बन गई। पितृ पक्ष के चलते पिंडदान और तर्पण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग घाट पहुंच रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने और घाट पर ही स्नान करने की चेतावनी दी जा रही है। तटीय क्षेत्र में गंगा का पानी खेतों तक पहुंचने लगा है। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित जितेंद्र दुबेदी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से अचानक पानी आने के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ा है। फिलहाल खतरे जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है。

विज्ञप्ति शनिवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से कुटिया एहतमाली गा...