Raebareli News: ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल
रायबरेली, सितम्बर 22 -- Raebareli News: ऊंचाहार। गदागंज थाना क्षेत्र के बरेठ गांव निवासी श्याम लाल का बेटा शुभम (15), आकाश (16) पुत्र सुरेश, करन (23) एक ही बाइक से मंगलवार को किसी काम से ऊंचाहार आए हुए थे। घर वापस जाते समय उन्नाव मार्ग पर सड़वा गांव के पास ई-रिक्शा से पीछे से टकरा गए। इसमें तीनों लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.