रायबरेली, जुलाई 14 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। शहर के पुलिस लाइन चौराहे के पास स्थित इंडियन बैंक शाखा के बाहर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक के बाहर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब बैंक में कामकाज चल रहा था और ग्राहकों की आवाजाही जारी थी। एसी से अचानक धुआं और आग की लपटें उठते देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाकर बैंक कर्मचारियों को आग की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग बढ़ती देख किसी अनहोनी की आशंका से आसपास के दुकानदार भी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए。

आग लगने की जानकारी घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए क...