Raebareli News: इंटरलॉकिंग के काम में मनमानी का आरोप
रायबरेली, नवम्बर 6 -- Raebareli News: खीरों संवाददाता। क्षेत्र के शीतलाबख्श खेड़ा मजरे केसौली में 210 मीटर के रास्ते में हो रहे इंटरलॉकिंग के काम में ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। रास्ते की इंटरलॉकिंग में दोनों किनारों पर पुरानी ईंट लगाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि शीतलाबक्श खेड़ा में श्री अवतार के घर से हनुमान के दरवाजे स्थित शिव मंदिर तक के रास्ते में 210 मीटर इंटरलॉकिंग लगाई जा रही है। राजेश ने बताया कि पहले से लगे खड़ंजे की पुरानी ईंट निकालकर इंटरलॉकिंग के दोनों किनारे पर लगाई जा रही है। इंटरलॉकिंग लगाने के दौरान गिट्टी नहीं डाली जा रही है। सेटिंग-गेटिंग कर मानक विपरीत कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य मानक अनुरूप व सही तरीके से कराए जाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.