रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। मुख्य मंत्री आवास योजना के तहत चयनित सभी लाभार्थियों को एक और जहां अभी तक प्रथम किश्त नहीं मिली, वहीं सरकार जीरो पावर्टी वाले गरीबों को आवास देने की आदेश दिया है। इसके लिए अलग से चयन किया जाएगा। साथ ही इसी के साथ ही इनको योजना का लाभ दिया जाएगा। इनका चयन भी शुरू हो गया है। वहीं जिनको पहली किश्त नहीं मिली उनको किश्त दिलाने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। मुख्य मंत्री आवास योजना के तहत इस वर्ष 975 का लक्ष्य आया था। पहले नियमों के तहत चयन किया गया। प्रत्येक विकास खंड को इसका लक्ष्य भी दे दिया गया। लक्ष्य के अनुरूप विकास खंडों से लाभार्थियों का चयन भी किया गया। चयन के अनुरूप इनको किश्त भी देनी थी लेकिन चयन होने के बाद अभी तक कई खंड विकास अधिकारियों ने किश्त नहीं जारी की। हालांकि सात सौ ...