Raebareli News: आलमपुर में कागजों पर बह रहा विकास, कई वार्डों में नाली न होने से जलभराव
रायबरेली, जुलाई 11 -- Raebareli News: लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत आलमपुर में विकास कार्यों के दावों की हकीकत पहली ही बारिश में सामने आ गई है। ग्राम पंचायत की ओर से जल निकासी व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन गांव के कई वार्ड आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। नालियों के अभाव में बारिश का पानी गलियों और सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत के पूरे मौहारी वार्ड संख्या-3 में आजादी के सात दशक बाद भी न तो पक्की नाली का निर्माण कराया गया और न ही जल निकासी के लिए कच्ची नाली बनाई गई। बारिश के दौरान घरों का पानी बाहर निकालना भी मुश्किल हो जाता है। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.